भाजपा ने मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा रोकी, आज जबलपुर में हो जाएगा समापन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा को भाजपा ने अचानक रोक दिया है। आज ये यात्रा जबलपुर में है और यहीं इसका समापन कार्यक्रम हो जाएगा। यात्रा की शुरूआत 14 जुलाई को उज्जैन से हुई थी। यात्रा को पूरे 230 विधानसभा क्षेत्रों में जाना था। लेकिन यात्रा 187 विधानसभा क्षेत्रों में ही पहुंच पाई। अचानक यात्रा समाप्त होने से 43 विधानसभा क्षेत्र छूट गए।

भाजपा के सूत्रों का कहना है कि चुनाव की तैयारियों के चलते भाजपा ने ये फैसला किया है। वर्तमान में ये यात्रा जबलपुर में है और यहीं इस यात्रा का समापन हो जाएगा। भाजपा के प्रदेश प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यात्रा रोके जाने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि पार्टी की चुनाव की तैयारियों के चलते यात्रा रोकी गई है। यात्रा प्रभारी प्रभात झा ने बताया कि अटलजी के निधन के चलते यात्रा 7 दिन के लिए रोकी गई थी। गणेश उत्सव और दुर्गा उत्सव के चलते भी कई स्थानों पर यात्रा को स्थगित करना पड़ा। इस कारण यात्रा के कार्यक्रम में कई बार बदलाव किए गए। बाकी 43 विधानसभा सीटों पर मुख्यमंत्री चुनावी दौरा करेंगे।

कभी कांग्रेस की स्टार प्रचारक रहीं साध्वी प्रियंका भारती भाजपा में शामिल हो गई हैं। यह जानकारी पार्टी के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने ट्विटर के जरिए दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने साध्वी प्रियंका भारती को पार्टी की सदस्यता दिलाई। साध्वी प्रियंका मूलतः विदिशा से हैं और वे पिछले चुनावों में कांग्रेस की स्टार प्रचारक थी।

भाजपा के कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने साध्वी प्रियंका भारती को पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा में शामिल होने के बाद साध्वी प्रियंका भारती ने कहा कि हिन्दुत्व के कारण उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। साध्वी का विदिशा और आसपास के क्षेत्र में काफी प्रभाव है और उनके बड़ी संख्या में अनुयायी भी हैं।

Comments

Popular posts from this blog

英国政界促政府干预 阻止中资收购战略资产

اندلاع النار في مريضة بالسرطان أثناء عملية جراحية

肺炎疫情封锁打击石油需求 美国油价历史性暴跌为负值